सोनभद्र। थाना करमा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने साजिश रचकर अपने पति की हत्या कराने वाली पत्नी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताते चलें कि
ग्राम पथरहिया सीता बहार निवासिनी सुनीता देवी,थाना करमा, सोनभद्र द्वारा थाना करमा पर लिखित तहरीर दी थीं कि मेरे पति राम नरेश यादव उम्र लगभग 45 वर्ष जो दिनांक-25.01.2025 को शाम 6 बजे के बाद अपने घर से निकलकर खरी चुनी लेने गए थे। करीब साढ़े आठ बजे के आसपास सूचना मिली कि कोई उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस आधार पर धारा 103(1) बीएनएस थाना करमा जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली किंतु उक्त घटना को निरंतर मॉनीटर करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर लगे हुए क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना करमा,सर्विलांस व एसओजी की टीमें कार्य करती रहीं। इसी दौरान ग्राम वासियों में सुगबुगाहट होने लगी कि राम नरेश यादव कुसुम कोल के चक्कर में अपनी पत्नी सुनीता को प्रताड़ित करता था। इस बात के साक्ष्य भी मिलने लगे। दौरान विवेचना मिली गवाहियों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पुष्ट हुआ कि घटना मृतक नरेश यादव की पत्नी सुनीता देवी ने अपने दामाद आलोक यादव को मिलाकर कुछ लड़कों को नरेश यादव की हत्या के लिए सहेजा, जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी संदीप कुमार पुत्र शिव कुमार हरिजन निवासी केवटा,थाना घोरावल जिला सोनभद्र,एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष, अंकित कुमार पुत्र महेंद्र हरिजन निवासी केवटा,थाना घोरावल जिला सोनभद्र,मयंक कोल पुत्र राजेंद्र कोल निवासी जोगिनी,थाना घोरावल जिला सोनभद्र ने मौके पर घटना को अंजाम दिया। इसके बदले में मृतक की पत्नी सुनीता ने हत्या करने वालों को अपने दामाद आलोक यादव के माध्यम से 50000 हजार रुपए दिया। इस प्रकार घटना का सफल खुलासा हुआ एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आज 29.03.2025 को करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से मृतक राम नरेश यादव की मोबाइल,घटना में प्रयुक्त बदमाशों की मोटरसाइकिल और आलाकत्ल-रॉड एवं फिरौती राशि में से बचे रुपए 15000/ बरामद कर लिया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पुलिस द्वारा पूछताछ का करने पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताई कि पिछले तीन साल से अपने पति राम नरेश यादव के कुसुम कोल से संबंध, अपने एवं अपने बच्चों के प्रति उनकी प्रताड़ना से तंग आकर काफी समझाने के बाद जब नहीं माने तब मैंने अपने दामाद आलोक यादव निवासी ग्राम जोगिनी से संपर्क किया। आलोक यादव ने अपने साथियों को 50000 हजार रुपए पर हत्या करना स्वीकार किया। तब दिनांक 25 जनवरी 2025 को घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तय राशि 50000 रुपए उन्हें आलोक यादव के माध्यम से उन्हें दे दिया गया। सभी बदमाशों ने उक्त घटना क्रम को तस्दीक किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण- 1.सुनीता देवी,निवासिनी ग्राम पथरहिया सीताबहार थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 43 वर्ष, 2.राम आलोक यादव पुत्र छोटू निवासी जोगिनी,थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष, 3.संदीप कुमार पुत्र शिव कुमार हरिजन निवासी केवटा,थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष,4.एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष पुलिस अभिरक्षा में,5.अंकित कुमार पुत्र महेंद्र हरिजन निवासी केवटा,थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष,6.मयंक कोल पुत्र राजेंद्र कोल निवासी जोगिनी,थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष।
हत्या का खुलासा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह,थाना करमा, सोनभद्र। निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा,प्रभारी स्वाट मय टीम।निरीक्षक नागेश सिंह,प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम। उप निरीक्षक श्री आशीष सिंह,थाना करमा,सोनभद्र। उप निरीक्षक श्री जितेंद्र यादव,थाना करमा,सोनभद्र।