सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज 23 मार्च को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति- पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में पांच जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा दो मामले में अग्रिम तिथि नियत की गयी है। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी मामलों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से पांच वैवाहिक जोड़े फिर से हुए एक
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0