अनपरा पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का तस्कर,एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने एक नशे के तस्कर को गिरफ़्तार कर कब्जे से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के 
नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम अनपरा द्वारा कब्रिस्तान मोड़ ककरी के पास से लाल बाबू गुप्ता उर्फ कुबरा पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी झूलनटाली परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना अनपरा पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-92/2019 धारा 380,411,457 भादवि।
2.मु0अ0सं0-93/2019 धारा 3/25 ऑर्म्स एक्ट।
3.मु0अ0सं0-195/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
4.मु0अ0सं0-102/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
5.मु0अ0सं0-66/2022 धारा 411,414 भादवि।
6.मु0अ0सं0-86/2023 धारा 3/25 ऑर्म्स एक्ट।
7.मु0अ0सं0-108/ 2024 धारा 3/25 ऑर्म्स एक्ट व 411भादवि।
8.मु0अ0सं0-31/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-चौकी प्रभारी राजेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,
हे.का.सुनील कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,का.पवन कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने