पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण,बांटे गए प्रशस्ति पत्र

सोनभद्र। 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन,चुर्क में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि,समाज कल्याण राज्यमन्त्री,संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। 

राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व परेड कमाण्डर प्रथम उपाधिक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधिक्षक अमित कुमार,द्वितीय कमाण्डर उ.नि. नागरिक पुलिस बृजेश दूबे व तृतीय कमाण्डर उ.नि.सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र नाथ सिंह यादव रहे।राज्यमन्त्री संजीव कुमार गोंड सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। 

जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 114 पुलिसकर्मियों मो.नदीम प्रतिसार निरीक्षक,निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत वाचक,पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन,प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट,निरीक्षक संजीव कुमार सिंह आईजी आरएस सेल,निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक सूर्यभान सिंह थानाध्यक्ष माँची,उप निरीक्षक कमलनयन दुबे,उप निरीक्षक आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला,उप निरीक्षक रामलोचन थाना ओबरा,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर,उप निरीक्षक राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट,उप निरीक्षक वंशनारायण चौकी प्रभारी बागेसोती,उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया,थाना कोन,उप निरीक्षक सविता सरोज महिला थाना राबर्टसगंज,37मुख्य आरक्षी, 2 महिला मुख्य आरक्षी,40 आरक्षी, 19 महिला आरक्षियों सहित 23 ग्राम प्रहरियों व 16 व्यक्तियों को पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य मन्त्री संजीव कुमार गोंड द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह,जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन.सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक मो.नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने